फतेहपुर, मार्च 19 -- विजयीपुर। क्षेत्र के बहियापुर मजरे रायपुर भसरौल गांव में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से किए जा रहे भवन निर्माण को गुरुवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई की गई। ब्लाक क्षेत्र के बहियापुर गांव में वन विभाग की खाली पड़ी जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा जबरन निजी भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इस संबंध में गांव निवासी विपिन बिहारी दीक्षित ने शिकायत कर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जमीन की पैमाइश की। पैमाइश के दौरान वह जमीन वन विभाग की पाई गई, जिसके बाद टीम ने तत्काल निर्माण कार्य बंद करा दिया। अधिकारियों ने संबंधित व्यक्ति को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा निर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.