अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अकराबाद। ब्लॉक के गांव लधौआ में सरकारी वन भूमि पर अवैध कब्जे का मामला और गंभीर हो गया है। जिस जमीन से पूर्व में कब्जा हटाया गया था, उसी पर दोबारा अतिक्रमण कर अब कंबाइन मशीन से गेहूं की फसल की कटाई की जा रही है। पूरे घटनाक्रम के दौरान संबंधित विभाग की टीम का मौके पर न पहुंचना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है। गांव निवासी मानवेंद्र सिंह ने तहसील दिवस में शिकायत कर बताया था कि बलवीर सिंह द्वारा वन विभाग की गाटा संख्या 969 (3.1330 हेक्टेयर) और 970 (19.3820 हेक्टेयर) पर अवैध रूप से फसल बोई गई है। एसडीएम कोल के निर्देश पर राजस्व विभाग की जांच में कब्जे की पुष्टि भी हो चुकी है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद सोमवार को दिनदहाड़े कंबाइन मशीन लगाकर खेतों में खड़ी फसल काटी जाती रही। ग्राम प्रधान प्रतिनिध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.