चंदौली, मार्च 15 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। काशी वन्यजीव प्रभाग रामनगर के अंतर्गत मझगांई रेंज के महदेवा बीट स्थित गेदुरहवा जंगल में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने की कोशिश को वन विभाग की टीम ने नाकाम कर दिया। वहीं मौके पर से जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है। इस दौरान वन विभाग की टीम को देखकर अतिक्रमणकारी मौके से फरार हो गये। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। मझगाईं वन रेंज के गेदुरहवा जंगल में अतिक्रमणकारी एकजुट होकर के जेसीबी मशीन से प्राकृतिक नाले की खुदाई कराकर के वनभूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए मिट्टी डालकर वन भूमि को समतल करा रहे थे। शनिवार को सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम को टीम को देखकर अतिक्रमण करने में शामिल लोग व जेस...