सासाराम, मार्च 12 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। रोहतास रेंज के रेहल बीट व हुरमेटा बीट के जंगल से एक एक कैमरा चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है। दोनो बीट के जंगल मे ट्रैक करने के लिए पेड़ पर कैमरा वन विभाग द्वारा लगाया गया था। नौ मार्च को वनकर्मी मनमोहन प्रकाश जब कैमरा खोलने गया तो पेड़ को कुल्हाड़ी से क्षतिग्रस्त किया गया था तथा कैमरा गायब था। मामले को लेकर गुरूवार को मनमोहन प्रकाश ने नौहट्टा थाना मे अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि मामले मे पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...