रामनगर, जनवरी 28 -- रामनगर। उत्तराखंड वन विकास निगम की ओर से 29 जनवरी गुरुवार को राष्ट्रीय क्रेता व विक्रेता वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल व विशिष्ठ अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट होंगे। बुधवार को वन निगम आमडंडा के डीएसएम मुदित आर्य ने बताया कि गुरुवार की सुबह 11 बजे से बिजरानी कैंप में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में विक्रेताओं के बीच संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम उत्तराखंड वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल की देखरेख में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...