जमशेदपुर, फरवरी 25 -- झारखंड में इज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने वन विंडो सिस्टम लागू किया है। लेकिन इस प्रणाली का लाभ आज भी उद्यमियों को नहीं मिल रहा है। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स (कोल्हान) के उपाध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जहां 1,200 से अधिक एमएसएमई संचालित हैं। सरकार द्वारा वन विंडो सिस्टम लागू करने की उम्मीद थी कि एक छत के नीचे सारी प्रक्रियाएं पूरी होने से नए उद्योग क्षेत्र में आएंगे। विजय मुनका के अनुसार, इस उद्देश्य की प्राप्ति नहीं हो पाई। आज भी उद्यमियों को विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके कारण कई उद्योगपति अन्य राज्यों जैसे उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जाकर उद्योग स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार बजट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.