वन रेंज की भूमि पर अवैध कब्जे और पौधे नष्ट करने में वन क्षेत्राधिकारी और दरोगा फंसे
अमरोहा, मई 14 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। मुकारामपुर वन रेंज की भूमि पर अवैध कब्जे और पौधे नष्ट करने के मामले में प्रथम दृष्ट्या वन क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार व वन दरोगा रणवीर सिंह को दोषी पाया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय आरोप पत्र जारी किए गए हैं। अब विस्तृत जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि पूरा मामला सामने आने के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा है। साल 2024 में करीब 1600 बीघा भूमि पर लाखों पौधे रोपे गए थे, जिस पर लगभग 80 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन कुछ ही समय में भूमाफिया ने इस जमीन पर कब्जा कर खेती शुरू कर दी। लंबे समय तक शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से मामला गंभीर होता चला गया। मामला उजागर होने के बाद वन विभाग ने तीन दिन तक अभियान चलाकर ट्रैक्टरों की मदद से अतिक्रमण हटवाया। हालांकि, इस पूरी घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.