वन राखी मूवमेंट के स्वर्ण जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी
पलामू, जून 1 -- मेदिनीनगर/छतरपुर, हिटी। वन संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के लिए पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे वन राखी आंदोलन के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को छतरपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल एवं डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। समारोह की शुरुआत कन्या पूजन, राष्ट्रगान और पर्यावरण धर्म की प्रार्थना के साथ बरगद का पौधा रोपित कर की गई। इसके बाद केरकी कुटिया, मोहन बांध गुनिया टांग, मोहनलाल खुर्जा, पार्वती देवी पार्क एवं केरकी खुर्द सहित कई स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया जागरूकता रथ रवाना कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.