लखनऊ, अक्टूबर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती में चिकित्सा परीक्षा परिणाम के अधीन 12 और अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के लिए पात्र पाया है। इनके बारे में आयोग की वेबसाइट पर विस्तार से जानकारी दी गई है। चयन संबंधी अंतिम परिणाम अर्हता अभिलेख परीक्षण के बाद घोषित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...