लखनऊ, अगस्त 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के 708 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए 19692 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया है। आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में इसे अनुमोदित किया गया।आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग श्रेणी का कटऑफ 69.66% और अनुसूचित जाति का 62.10% व अनुसूचित जनजाति का कटऑफ 56.36% है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 47.59%, दिव्यांगों के लिए कोई पद नहीं, भूतपूर्व सैनिक 34.72%, महिला 66.16 और उत्कृष्ट खिलनाड़ियों का 45.12% है। आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...