साहिबगंज, अप्रैल 16 -- तालझारी । वन विभाग की ओर से वन रक्षकों को गुरुवार को डॉट गन चलाने का प्रशिक्षण तालझारी वन कार्यालय में दिया गया। प्रशिक्षण में वनरक्षी को मुख्य रूप से वन जीवों से मनुष्य के बचाव के लिए उसे डॉट गन से मूर्छित करने के बारे में बताया जा रहा है। यह प्रशिक्षण रेंजरों व बीट गार्डों को जंगल की गश्त के दौरान खुद की रक्षा करने और वन संपदा को बचाने के लिए तैयार करता है। रेंजर पंचम दुबे ने बताया कि जानवरों से निपटने के लिये वन रक्षी डॉट गन का प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान प्रभारी वन पाल राणा रंजीत चौधरी, वन रक्षी पप्पू कुमार यादव, सुनील कुमार, अमित कुमार सहित सभी वन रक्षी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- वन्यजीवों का संरक्षण सबसे बड़ी चुनौती : पीसीसीएफ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...