रांची, फरवरी 27 -- रांची, संवाददाता। हाईकोर्ट में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर शुक्रवार को आंशिक सुनवाई हुई। मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए अदालत ने 23 मार्च की तिथि निर्धारित की है। यह मामला जस्टिस दीपक रोशन की एकल पीठ में चल रहा है। पूर्व में अदालत ने अपने आदेश में सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस एसएन पाठक को वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन का अध्यक्ष नियुक्त किया था। हालांकि, उन्होंने यह दायित्व निभाने में असमर्थता व्यक्त कर दी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों से पूछा कि जब पूर्व में नियुक्त सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने असमर्थता जता दी है तो अब किस सेवानिवृत्त न्यायाधीश को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए। कोर्ट ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया कि वे संभावित सेवानिवृत्त न्याया...