वन माफिया काट रहे हरे पेड़, शिकायत
गोरखपुर, मई 23 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के मइला में एक वन माफिया ने फलदार हरे आम के पेड़ को काट दिया है, जिसकी शिकायत एक व्यक्ति ने सीएम पोर्टल पर करते हुए कारवाई की मांग की है। एक तरफ जहां सरकार, समाज सेवी पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर वन माफिया पैसे के लिए हरे-भरे पेड़ों को काटकर बेच रहे हैं। मईला निवासी अशोक कुमार पुत्र राम संवार ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया है कि तीन फलदार विशाल आम के वृक्ष को कटाने के लिए कई दिनों से एक वन माफिया नजर गड़ाए हुए था। एक आम के पेड़ को काट कर उठा ले गया। जबकि दूसरे पेड़ को काट कर गिरा चुका है। वन विभाग को शिकायत भी किया तो मामूली जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है। बार-बार मना करने पर तीसरे पेड़ को गिराने की फिराक में है। शिकायतकर्ता ने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.