मेरठ, जुलाई 2 -- वन महोत्सव सप्ताह के शुभारंभ पर बुधवार को एनवायरमेंट क्लब और वन विभाग मेरठ की रिठानी रेंज ने संयुक्त रूप से शांति पब्लिक स्कूल कुराली में पौधारोपण, आम भंडारा एवं जागरूकता कार्यक्रम किया। अतिथि रोहटा ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी रहीं। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। जादूगर वी. सम्राट ने पर्यावरण संरक्षण पर जादू शो का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में चेयरमैन विनय कुराली, प्रधानाचार्य सतीश शर्मा, रवि, क्षेत्रीय वनाधिकारी मदनपाल, वनरक्षक मोनिका सैनी, क्लब संस्थापक सावन कन्नौजिया, लक्ष्य निचंत, यश टंडन, हर्षिता वशिष्ठ, सचिन यादव, नकुल पंवार और लसिका मौजूद रहीं। छात्रों को आम के पौधे वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: वन महोत्सव में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। यह भी पढ़ें- Badaun N...