वन महोत्सव पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
औरैया, जुलाई 1 -- वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को देहाती इंटर कॉलेज नेविलगंज में वन विभाग अछल्दा रेंज के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को नि:शुल्क पौधे वितरित कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राम नरेश एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी ब्रजराज सिंह ने पौधरोपण कर किया। विद्यालय परिसर में आम, नीम, पीपल, अशोक और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की गई, ताकि पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सके।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- आर वी एस अकादमी में वन महोत्सव का हुआ आयोजन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.