रामपुर, जुलाई 2 -- वन महोत्सव के प्रथम दिवस बुधवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को उनके कैम्प कार्यालय पर वन क्षेत्राधिकारी आलोक शर्मा के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। साथ ही सभी से मुख्यमंत्री के आह्वान के अनुरूप एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत कम से कम एक पौधा अपनी मां के सम्मान में रोपित करने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से हरित कन्नौज का संकल्प वन क्षेत्राधिकारी आलोक शर्मा ने कहा...