गढ़वा, जुलाई 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सोनपुरवा स्थित बीएनटी सेंट मेरी स्कूल में उत्साह के साथ वन महोत्सव मनाया गया। उक्त अवसर पर एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों के लिए पौधरोपण और जागरुकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा वृक्षारोपण के महत्व के प्रति जागरुकता विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अपने घरों से विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लाकर विद्यालय परिसर में लगाए। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने पौधरोपण किया और पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर बच्चों को पौधों के महत्व, स्वच्छ पर्यावरण तथा जलवायु संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी ...