मऊ, जुलाई 1 -- मऊ, संवाददाता। सामाजिक वानिकी प्रभाग, मऊ द्वारा वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढोलवन ग्राम स्थित शारदा सहायक नहर के किनारे पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। सामाजिक वानिकी प्रभाग, मऊ रेंज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग मऊ पीके पाण्डेय, वन क्षेत्राधिकारी एके उपाध्याय तथा जिला परियोजना अधिकारी डॉ.हेमंत यादव ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। वन महोत्सव के अंतर्गत रामभजन सिंह पी.जी. कॉलेज, हलधरपुर में आम महोत्सव एवं पौध वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर 50 छात्र-छात्राओं को आम के पौधे वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से हरित कन्नौज का संकल्प प्रभागीय निदेशक पीके पाण...