लखनऊ, मई 23 -- भाजपा के तीन विधायकों के बाद अब वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने भी ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर बिजली समस्याओं का जिक्र किया। साथ ही इसे दूर करने का अनुरोध भी किया। लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि जनपद बरेली, जो मेरी विधानसभा में आता है, में बिजली आपूर्ति ना हो पाने के कारण बहुत परेशानी है। आपूर्ति में जबरदस्त कटौती की जा रही है। थोड़ी-थोड़ी देर में आपूर्ति बाधित होती रहती है। ग्रीष्मकाल का समय है और अत्यधिक गर्मी पड़ रही है और ऐसे में बिजली आपूर्ति ना होने के कारण लोग अत्यधिक परेशान हैं। फाल्ट होने पर बिजली कई-कई घण्टों/दिनों के लिए बाधित हो रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच लखनऊ की बिजली व्यवस्था चरमाई, जिलों से 44 इंजीनियर बुलाए गए पत्र में कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी फोन पर वार्ता नहीं करते हैं, चाहें कितनी भी कॉल उन्हे...