बरेली, मार्च 16 -- शहर के गांधीनगर पार्क का सौंदर्यीकरण विधायक निधि से कराया गया है। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने पार्क का लोकार्पण कर इसे जनता के लिए समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्कों के विकास से लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिलता है तथा स्थानीय निवासियों को टहलने और मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होता है। इस दौरान विपिन भास्कर, अनिल एडवोकेट, अनिरुद्ध वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पार्क के सौंदर्यीकरण पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.