अल्मोड़ा, जनवरी 24 -- डीएम अंशुल सिंह ने वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। अधिकारियों को हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित वन भूमि हस्तांतरण मामलों में सभी औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लें। विभागीय समन्वय के अभाव में किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो। वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रस्तावों को शीघ्रता से शासन स्तर तक प्रेषित करने को कहा। यहां प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप धौलाखंडी, सीडीओ रामजी शरण शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...