रिषिकेष, फरवरी 28 -- वन भूमि विवाद से बापू ग्राम और आसपास के लोग परेशान हैं। इसे लेकर बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति ने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मंत्री से मामले पर कार्यवाही कराने की गुहार लगाई। अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में लोगों को भड़काया जा रहा है। वह मामले के हल के लिए लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर रहे हैं। शनिवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बापू ग्राम और आसपास क्षेत्र में लोग 70-80 सालों से निवास कर रहे हैं। सरकार द्वारा क्षेत्र में स्कूल, सीवर, पेयजल लाइन और सड़क सुविधा दी गई है। अब वन भूमि विवाद के बाद लोगों ...