रिषिकेष, फरवरी 14 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाकात की। उन्होंने सीएम से बापूग्राम और आसपास के क्षेत्रों में वन भूमि विवाद संबंधित मामले में वार्ता कर विवाद का निस्तारण करवाने की मांग की। सीएम ने कहा कि सरकार इस विषय पर गंभीर है। जल्द उचित समाधान निकाला जाएगा। शनिवार को डोईवाला पहुंचे सीएम और राज्य सभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाकात की। तीनों ने बापू ग्राम सहित ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं पर चर्चा की। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बापू ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों से संबंधित वन भूमि विवाद लंबे समय से लंबित है, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में चिंता व्याप्त है। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने भी इस मुद्दे को...