सोनभद्र, मई 11 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी वन रेंज क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर बने एक अवैध मकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। दोपहर में शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक हलचल का माहौल बना रहा और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। वन विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और निर्धारित प्रक्रिया के तहत वर्षो से हुए अवैध निर्माण को हटाया गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जायका कॉलोनी परिसर स्थित वन भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर मकान बनाया गया था। विभाग की ओर से कब्जाधारी को बीते एक वर्ष के दौरान कई बार नोटिस जारी कर भूमि खाली करने और निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। विभाग ने बताया कि अंतिम चेत...