गिरडीह, जून 18 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के फुलजोरी पंचायत के कारोडीह गांव में गुरुवार को वन विभाग की भूमि पर निर्माणधीन घर को वन विभाग ने तोड़ दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप है।बता दें कि कारोडीह गांव में हबीब मियां सहित अन्य लोगों के द्वारा वन भूमि की जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए गृह निर्माण किया जा रहा था।गृह निर्माण के क्रम में हबीब मियां के द्वारा फाउंडेशन से लगभग 2 फीट ऊंची दीवार उठाई गई थी।वन विभाग को सूचना मिलने पर वन रक्षी रोहित पंडित, संदीप मिश्रा, बमशंकर वर्मा, विनोद कुमार सहित अन्य लोग पहुंचे और त्वरित कारवाई करते हुए गृह निर्माण के लिए तैयार किए गए फाउडेशन और दीवार को तोड़कर नष्ट कर दिया। कार्रवाई में शामिल वनरक्षियों ने कहा कि वन क्षेत्र की जमीन पर यदि कोई भी अवैध निर्माण या अतिक्रमण ...