सोनभद्र, जनवरी 31 -- ओबरा। स्थानीय भलूआ टोला स्थित पानी टंकी के पास स्थित डीह बाबा मंदिर के समीप शनिवार दोपहर कथित वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से सैकड़ों पुरुष और महिलाएं सामने आ गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। घटना की जानकारी फैलते ही हिंदुवादी संगठनों और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भी ओबरा कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने वर्ग विशेष के लोगों पर सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि स्वीकृत आवास कही और बनना है, लेकिन सुनियोजित ढंग से जमीन पर कब्जा करने को लेकर यह निर्माण कार्य किया जा रहा था। कस्बा चौकी इंचार्ज ने बताया कि स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.