चतरा, जनवरी 6 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज वन विभाग के द्वारा सोमवार की शाम कटैया वन क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान वन विभाग की जमीन पर अतिक्रमण करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति कटैया गांव के राजदेव यादव है। जिसे वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रेंजर सूर्य भूषण कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के द्वारा लगातार वन विभाग के जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसे लेकर छापामारी अभियान चलाया गया और गिरफ्तार किया गया। छापामारी अभियान में वनपाल मुकेश कुमार वनरक्षी हरेंद्र कुमार राणा नरेश प्रजापति के अलावा कई होमगार्ड के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...