लखीमपुरखीरी, मई 22 -- भीरा के वन बीट ग्रुप के द्वारा आयोजित वन बीट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2 का शुभारंभ अकाल अकेडमी के प्रांगण में किया गया। अमोलक सिंह एवं परमिंदर सिंह गालिब के द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया। पहला मैच सौरभ इलेवन और संगम इलेवन के बीच खेला गया जिसमें सौरभ इलेवन टीम विजेता रही। बड़ी संख्या में पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों ने खेल का आनंद लिया। इस दौरान मोहन मित्तल, आदित्य शुक्ला, बृजेंद्र जैन, पीयूष अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह रवि, अमित पाल, डॉ विश्वजीत दास, गुरजीत सिंह, सोबरन सिंह लाली, हैरी, पिंटू सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उद्घाटन मैच में देवरिया ने गाजीपुर को हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...