वन प्राणी सप्ताह में 30 स्कूलों के 485 बच्चों ने लिया हिस्सा
रांची, अक्टूबर 7 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। वन प्राणी सप्ताह 2026 के तहत बुधवार को भगवान बिरसा जैविक उद्यान में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चों के लिए निबंध लेखन और स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के 485 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इनमें 205 बच्चों ने स्थल चित्रकारी (पेंटिंग) और 280 बच्चों ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को उद्यान में आयोजित होनेवाले मुख्य समारोह में प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का परिणाम और पुरस्कार वितरण की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। वन प्राणी सप्ताह के तहत भगवान बिरसा जैविक उद्यान में 2 से 8 अक्टूबर तक स्कूली बच्चों और उनके साथ आनेवाले शिक्षकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: बच्चों ने फैन्सी ड्रेस और मॉड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.