अररिया, जून 4 -- अररिया, संवाददाता राज्य के अन्य जिलों की तरह अररिया को भी हरित जिला बनाने की कवायद चल रही है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि इस ग्रीन अररिया के मुहिम में जीविका दीदी भी आगे आ गई हैं और सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। बताया जाता है कि अब वन विभाग के अलावा विभिन्न प्रखंडों में स्थित दीदी की नर्सरी भी पौध उपलब्ध कराएंगी। पौधारोपण के लक्ष्य की जानकारी देते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाशम ने बताया कि वन प्रमंडल अंतर्गत अररिया जिले में इस वर्ष कुल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। 3.24 लाख पौधे विभाग की तरफ से लगाए जाएंगे जबकि 2.76 लाख जीविका दीदियों के माध्यम से लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा एक पौधा मां के नाम वृक्ष भंडारा अभियान और अन्य पौधे आम जनों के बीच वितरित कर लगवाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मनरेगा के डीपीओ अफरोज आल...