मोतिहारी, फरवरी 3 -- मोतिहारी। वन प्रमंडल के अधीन के पार्को के विकास के लिये बजट में राशि आवंटित की गयी है। इससे मोतिहारी वन प्रमंडल के अधीन आठ पार्क है जिसको विकसित कर बेहतर बनाया जायेगा। वन प्रमंडल के अधीन शहर में सत्याग्रह पार्क,शौर्य स्तंभ, राजेन्द्र पार्क, सुभाष पार्क, अटल पार्क, विवेकानंद पार्क, शास्त्री पार्क व अरेराज में चिल्ड्रेन पार्क के विकास का रास्ता साफ हो गया। डीएफओ राज कुमार शर्मा ने बताया कि इन पार्को को और बेहतर तरीके से सजाया जायेगा। मरम्मत व रंगरोगण कर चकाचक बनेगा। टूटे फुटे झरना को ठीक कराया जायेगा। पार्क में जाने वाले लोगों को सकून महसूस हो चुके । कुछ पार्को का मरम्मत कार्य पहले से भी चल रहा है अब उसमें और तेजी आयेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...