घाटशिला, जून 4 -- गुड़ाबांदा। बुधवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के अर्जुनबेड़ा गांव के जूनबनी टोला में आम सभा का आयोजन कर अर्जुनबेड़ा वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया। इस दौरान पुरानी समिति को भंग करते हुए नए सिरे से वन समिति का पुनर्गठन किया गया। इस बैठक में चुनाव के माध्यम से वन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सहसचिव का चयन किया गया। जिसमें इसमें अध्यक्ष संजय कुमार महतो, उपाध्यक्ष भव सिंधु महतो, सह सचिव भैरव चंद्र महतो, उपसचिव अभिलाष कुमार महतो एवं सदस्य सचिव फॉरेस्टर को बनाया गया । यह आम सभा जूनबनी गांव के मध्य में वन विभाग के फोरेस्टेर अभिलाष कुमार महतो की उपस्थिति में की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...