हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड के वन पंचायत सरपंचों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर परामर्शदात्री समिति ने शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर से मुलाकात की। कमिश्नर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए सरपंचों के लिए सम्मानजनक मानदेय की मांग प्रमुखता से उठाई। समिति ने आयुक्त से कुमाऊं मंडल में जिला परामर्शदात्री समितियों के गठन, जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पशुओं के मुआवजे और वन उपज की रॉयल्टी का शीघ्र भुगतान करने का अनुरोध किया। आयुक्त ने प्रशासनिक स्तर की मांगों के तुरंत समाधान का आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री से भेंट के लिए आगामी दौरे के दौरान संपर्क करने को कहा। इस दौरान गणेश चंद्र जोशी, प्रयाग सिंह जीना और राजेंद्र खत्री आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...