वन निभाग की टीम ने अवैध खैर की लकड़ी से लदा वाहन पकड़ा
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। किशनपुर वन प्रभाग की टीम ने सोमवार तड़के अवैध खैर की लकड़ी से लदे एक पिकअप वाहन को सीज कर दिया। कार्रवाई किशनपुर वन क्षेत्राधिकारी घनानंद चनियाल के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में गश्त एवं नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। टीम द्वारा वाहन रोकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और मौके से फरार होने का प्रयास किया। वन कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी दूरी तक पीछा कर वाहन को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी बरामद हुई। चालक से लकड़ी के परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम की सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.