गंगापार, फरवरी 18 -- वन निगम के प्रयागराज डिपों में रखी गई करोड़ों की लकड़ियां सड़ चुकी हैं, लेकिन कीमती लकड़ियों की नीलामी नहीं की जा सकी। वन विभाग से चार सौ मीटर दूरी पर पथरीली जमीन पर लगभग एक किलोमीटर के दायरे में रखी गई जलाऊ व कीमती लकड़ियों के बारे स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि लकड़ियों की नीलामी का कार्य तो किया जाता है, लेकिन नीलामी लेने वाले वाजिब कीमत न मिलने से नीलामी का कार्य नहीं हो पा रहा है। वन निगम की जमीन पर रखी करोड़ों की लकड़ियां मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग के विस्तारीकरण के समय पेड़ों के काटने प्राप्त हुई हैं, कई वर्ष बीत जाने के बाद लकड़ियां जस की तस पड़ी हैं। वन निगम का पुराना कार्यालय जर्जर हालत में है, जो किसी समय ढह सकता है। लकड़ियों की रखवाली के लिए एक बृद्ध को निगम की ओर से संविदा पर रखा गया है, जिसके उपस्थित होने के बावजूद ...