शाहजहांपुर, मार्च 24 -- तिलहर। वन विभाग के दरोगा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रधान ने हंगामा काटा और डीएम से शिकायत की। डीएम जिला वन अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं बरहा मोहब्बतपुर के पूर्व प्रधान सुरेश शुक्ला ने बताया कि भटपुरा गांव में उनके सागौन के पेड़ हैं जिनमें से उन्हें 19 पेड़ काटने थे। उन्होंने बताया कि पेड़ काटने की परमीशन के लिए उन्होंने वन विभाग को पत्रावली दी थी। काफी दिनों तक परमीशन नहीं देने पर उन्होंने वन दरोगा से संपर्क किया। सुरेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि परमीशन जारी करने के नाम पर वन दरोगा के द्वारा प्रति पेड़ अवैध शुल्क मांगा गया जब उन्होंने नहीं दिया तो आज तक उनकी परमीशन जारी नहीं की गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने नाराजगी जताते हुए जिला वन अधिकारी को जांच क...