वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। छोटी टैक्सी गाड़ियों पर वन टाइम टैक्स के विरोध में सोमवार को बनारस टूरिस्ट एसोसिएशन और बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने हरहुआ स्थित परिवहन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संरक्षक राजनीश दुबे ने चार सूत्री मांगों का ज्ञापन आरटीओ को सौंपते हुए चेताया कि यदि 28 तक सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो टैक्सी वाहन स्वामी बेमियादी धरना देंगे। बीटीटीए महामंत्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट व्यवसाइयों को पूर्ण रूप से खत्म करने का है। अध्यक्ष नीरज ने बताया कि टैक्स से टूरिस्टों पर अत्याधिक बोझ बढ़ाने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...