रांची, मार्च 21 -- रांची, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ऑल इंडिया स्प्रिंग आर्ट कैंप 2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। मौके पर डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने वनों को जीवन का आधार बताते हुए उनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय, ओरमांझी की छात्राओं को प्रकृति से निस्वार्थता और सह-अस्तित्व सीखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए पर्यावरण आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में अधिकारियों और विद्यार्थियों ने परिसर में पौधरोपण कर हरियाली और वन्यजीवों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.