बिजनौर, अप्रैल 12 -- बिजनौर। उत्तराखंड से बिजनौर में भैंसों को चराने ला रहे वन गुर्जरों को वन विभाग की टीम ने मंडावर में रोक दिया। भैंसों को वापस कर दिया गया है। रेंजर महेश गौतम ने कहा कि भैंसों के चरने से वन विभाग की वन संपदा बर्बाद हो जाती है। मंडावर में वन गुर्जरों की भैंसों को रोककर वापस भेज दिया गया है। उत्तराखंड से वन गुर्जर बड़ी संख्या में अपनी पशुओं को यूपी में लेकर आ जाते हैं। पशुआें में बड़ी संख्या में भैंस होती है। एक दिन पहले भी वन गुर्जर रावली तटबंध पर भैंसों को लेकर पहुंच गए थे। रविवार को मंडावर में वन विभाग की टीम ने वन गुर्जरों की भैंसों को रोक कर वापस कर दिया। रेंजर महेश गौतम ने कहा कि वन गुर्जर बड़ी संख्या में उत्तराखंड से भैंस लाकर बिजनौर में चराते हैं। इससे वन विभाग का पौधारोपण बर्बाद हो जाता है। शनिवार को भी वन विभाग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.