ललितपुर, जनवरी 24 -- जंगल के भीतर चल रहे अवैध खनन, कटान को रोकने के लिए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह के निर्देशन में धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सटीक सूचना पर विभागीय टीम ने जंगल के भीतर से पत्थर लेकर आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया और विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी। जनपद में कई हजार हेक्टेयर में फैला वन क्षेत्र हमेशा से ही माफिया के निशाने पर रहा है। यहां अवैध कटान, खनन, शिकार आदि प्रतिबंधित गतिविधियां होती रहती हैं। जिनको रोकने के लिए विभागीय अधिकारी प्रयासरत हैं। मड़ावरा वन विभाग दल को मदनपुर में वन भूमि पर अवैध खनन की सूचना मिली। विभागीय टीम मौके पर गयी तो जंगल में पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली आती दिखाई दी। उन्होंने वाहन को पकड़ लिया और उसके जब्त करके वन विभाग कार्यालय ले आए। डिप्टी रेंजर महेंद्र कुमार रजक ने बताय...