वन क्षेत्राधिकारी को जान से मारने की दी धमकी, एफआईआर दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- कुंडा, संवाददाता। पखवारे भर पहले 40 पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं देने पर वन क्षेत्राधिकारी को लकड़ी माफिया ने जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं उनके खिलाफ एसडीएम के यहां फर्जी शिकायतें भी की। जबकि आरोपी के खिलाफ पहले से वन अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वन क्षेत्राधिकारी की उक्त तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। कुंडा के वन क्षेत्राधिकारी आशीष प्रताप सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि मानिकपुर थानाक्षेत्र के धरौली गांव निवासी धीरेंद्र जायसवाल ने पांच सितंबर को 40 पेड़ों को काटने की अनुमति के संबंध में बातचीत की। उन्होंने पेड़ काटने से मना कर दिया। इससे नाराज धीरेंद्र ने पहले एसडीएम के यहां उनके खिलाफ फर्जी शिकायत की। उसके बाद 23 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे फोन पर उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.