वन कार्यालय में चला स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान
पाकुड़, जून 3 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्वच्छ पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में विशेष साफ-सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। अभियान के दौरान एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। सभी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चला स्वच्छता अभियान स्वच्छता, वृक्षारोपण औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.