रामपुर, मार्च 28 -- पीपली वन में वनकर्मियों पर हमला करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। गुरुवार दोपहर हुई मुठभेड़ में दरोगा और वनरक्षक घायल हुए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दविश दे रही है। घटना मिलकखानम थाना क्षेत्र के पीपली वन की थी। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वन टीम आर्य नगर सीमा की ओर गश्त कर रही थी। इस दौरान वन टीम को कुछ संदिग्ध लोग बाइक से घूमते हुए दिखाई दिए। इस दौरान टीम ने आरोपियों को ललकारते हुए रुक जाने की चेतावनी दी। वन टीम के ललकारने पर आरोपी भड़क गए और वन कर्मचारी पर हमलावर हो गए। तस्करों के हमले में दरोगा अतुल कुमार और रक्षक शिवम घायल हो गए। दोनों घायल वन कर्मियों के जांघ और हाथ में गंभीर चोटें आईं। वन टीम से दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ की सूचना से क्...