मिर्जापुर, जनवरी 4 -- हलिया। वन रेंज के गुर्गी वन चौकी के पास से शुक्रवार की रात वन विभाग की टीम ने लकड़ी का परिवहन कर रहे पिकअप को पकड़ा और रेंज कार्यालय में लाकर वाहन सीज कर दिया। वहीं वन कर्मचारियों को देखते ही चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। फारेस्ट गार्ड की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय के निर्देश पर वन दरोगा सूरज पाण्डेय मय हमराही फारेस्ट गार्ड अंकुर शुक्ला के साथ वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र में गश्त पर निकले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.