मुंगेर, मार्च 16 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को शामपुर थानाक्षेत्र के शामपुर काली स्थान के समीप जंगल से सूखी लकड़ी लाने जा रहे एक लकड़हारे के साथ वन विभाग के कर्मियों ने मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी लकड़हारे को परिजन ने अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जख्मी लकड़हारा सोहन बनवार ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह जंगल से सूखी लकड़ी लाने जा रहा था। इसी दौरान जंगल में मौजूद वन विभाग के सिपाहियों ने उन्हें रोक लिया और लकड़ी लाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि जंगल से लकड़ी लाना और काटना प्रतिबंधित है। हाल के दिनों में कुछ लोगों द्वारा जंगल में आग लगाने की घटनाएं सामने आई है। जिससे कई पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो रहे हैं। उन्होंने ...