रिषिकेष, मार्च 28 -- डब्लूडब्लूएफ इंडिया ने शनिवार को ई-वन राहत मोबाइल एप्लीकेशन पर कार्यशाला आयोजित की। जिसमें वनकर्मियों को ई-वन राहत एप्लीकेशन के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया। शनिवार को चीला रेंज स्थित चीला इंटरप्रिटेशन सेंटर में राजाजी टाइगर रिजर्व के सहयोग से डब्लूडब्लूएफ इंडिया द्वारा ई-वन राहत मोबाइल एप्लीकेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्याशाला में डब्लूडब्लूएफ इंडिया के प्रतिनिधि आईपी बोपन्ना ने कहा कि यह एप मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के मामलों में राहत राशी आवंटन प्रक्रिया को सुगम एवं त्वरित बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण डिजिटल उपकरण है। यह ऐप मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं की रियल टाइम ट्रैकिंग और अनुग्रह राशि के त्वरित वितरण में अति उपयोगी है। राजाजी टाईगर रिजर्व के वन्यजीव प्रतिपालक चीला दीपक रावत ने कहा कि का...