पीलीभीत, जनवरी 13 -- पीलीभीत। हिटी टाइगर आउट साइड टाइगर रिजर्व (टीओटीआर) प्रोजेक्ट पर काम शुरू करा दिया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसके लिए एनुअल प्लान ऑफ एक्शन (कार्ययोजना) को बना कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। जिससे 90 लाख की धनराशि का बजट पहले चरण में अवमुक्त हो सके। इसमें कराए जाने वाले कार्यों को शामिल किया गया है। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने एक अहम निर्णय लिया था। जिसमे यह तय किया गया था कि अब टाइगर रिजर्व के अलावा सोशल फारेस्ट्री को भी मजबूत बनाया जाएगा। इसमें बताया गया था कि जब कभी मानव वन्यजीव संघर्ष की घटना होती है तो वह जंगल के बाहरी क्षेत्र में ही देखी गई है। ऐसे समय में सोशल फारेस्ट्री डिवीजन यानि वन एवं वन्यजीव प्रभाग टाइगर रिजर्व पर ही आश्रित रहते है। इसकी वजह है कि वे पूर्ण रूप से दक्ष और संसाधनों से लैस नहीं होते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.