रुद्रपुर, मार्च 18 -- सितारगंज, संवाददाता। ग्रामीणों ने वन एवं राजस्व विभाग की जमीनों का सीमांकन किए जाने को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। गांव साधूनगर, उकरौली, कल्याणपुर समेत आसपास के ग्रामीणों ने मामले में सीएम धामी को ज्ञापन भेजकर संयुक्त सीमांकन कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि 24 मई 2025 को तराई पूर्व वन प्रभाग हल्द्वानी ने राजस्व विभाग के साथ संयुक्त सीमांकन के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया था, लेकिन राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित नहीं हुए। जिस कारण सीमांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। आरोप लगाया कि सीमांकन न होने का फायदा उठाकर वन विभाग के कर्मचारी स्थानीय लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। वह उन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा कर मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। बताया कि 10 फरवरी 2026 को तहसीलदार, कानूनगों और पटवारी ने...