रामगढ़, जून 13 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। वन एवं पर्यावरण समिति अध्यक्ष दुलमी की जिला परिषद सदस्य प्रीति दीवान बनाई गई है। इस पद पर पहले गोला की जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी विराजमान थी। उनके निधन से वन एवं पर्यावरण समिति अध्यक्ष पद खाली था। इस संबंध में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद रामगढ़ आशीष अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रीय प्रदूषण पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष सहित जिला परिषद सदस्यों को भी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...