चम्पावत, फरवरी 28 -- चम्पावत में उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के 37 नव नियुक्त आरक्षियों ने भिंगराड़ा रेंज का भ्रमण किया। नर्सरी प्रबंधन और वन संरक्षण की जानकारी दी। बीज एकत्रीकरण पौध तैयार करने की प्रक्रिया, प्रिंकिग, पौली वैग भरान और सिंचाई पद्धति का प्रदर्शन कराया गया। पीटीआई सुरेंद्र सिंह रौतेला के मार्ग दर्शन में वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया ने जानकारी दी। यहां डिप्टी रेंजर उत्तम नाथ गोस्वामी, अभिषेक शर्मा, देवी दत्त भट्ट, ललिता, बलदेव जोशी, यशवंत सिंह, अमर सिंह, दुर्गा नाथ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...